Kanpur Suicide: ट्रेन के आगे कूदकर दम्पति ने की आत्महत्या 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। मंधना रेलवे स्टेशन के निकट बुधवार रात एक दंपत्ति ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक दम्पत्ति चौबेपुर क्षेत्र के मालौं गांव निवासी हैं। बताया गया है कि मृतक राजकिशोर पासी (48) और उसकी पत्नी अमृता देवी ( 45 ) मंधना स्थित ब्लू वर्ल्ड में काम करते थे। जहां से रात को ड्यूटी समाप्ति के बाद घर लौटने के दौरान रास्ते में उन्होंने सुसाइड कर लिया। इस दपत्ति के 3 बच्चे हैं जिनमें  दो लड़कियां व एक लड़का है। सूत्रों के अनुसार आत्महत्या का कारण जाने में पुलिस जांच कर रही है। 

ये भी पढ़ें -बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर को आचार्य की सलाह- विद्या को व्यापार न बनाएं, जीवन हो जायेगा कष्टकारी

संबंधित समाचार