अलाया अपार्टमेंट हादसे पर बोले अखिलेश- पीड़ित परिवारों तक मदद पहुंचाए सरकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी के हजरतगंज इलाके में मंगलवार शाम को अलाया अपार्टमेंट की इमारत गिर गयी थी। जिसमें दो महिलाओं की मौत हो गयी, साथ ही कई परिवारों की गृहस्थी समाप्त हो गयी। इसको लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है। गुरूवार को उन्होंने पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से कहा कि सरकार दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और पीड़ित परिवारों तक मदद पहुंचाने का काम करे। अखिलेश यादव ने इस मामले को लेकर सपा की ओर से कुछ मांगें रखी। 

अखिलेश यादव ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा, सरकार को कानून के हिसाब से कार्रवाई करनी चाहिए और अगर किसी ने कानून को तोड़ा है तो उसी अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए। बिल्डिंग में रहने वाले लोगों ने अपना सबकुछ गंवा दिया है और सरकार को उनकी मदद करनी चाहिए। बताते चलें कि इस हादसे में पुलिस ने एक आरोपी नवाजिश को गिरफ्तार कर लिया है और दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

ये भी पढ़ें - 'संविधान' है आजाद भारत में सबसे बड़ा धर्म : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

संबंधित समाचार