बहराइच: उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस उपाधीक्षक समेत छह पुलिस कर्मियों को मिला सम्मान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। गृह मंत्रालय ने पुलिस सेवा में उत्कृष्ट और अति उत्कृष्ट कार्य करने वाले कैसरगंज के पुलिस उपाधीक्षक समेत छह पुलिस कर्मियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया है। जबकि डीजीपी की ओर से उप निरीक्षक समेत तीन कर्मियों को सम्मानित किया गया है। इससे पुलिस महकमे में खुशी है।

जनपद के कैसरगंज सर्किल के पुलिस क्षेत्राधिकारी कमलेश कुमार सिंह को गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया गया है। जबकि मुख्य आरक्षी विनय प्रताप सिंह, जय प्रकाश यादव, मुख्य आरक्षी अफजाल खान को अति उत्कृष्ट, आरक्षी राम निवास, जितेंद्र कुमार राय को उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया गया है।

जबकि पुलिस महानिदेशक की ओर से मुख्य आरक्षी सुदर्शन प्रसाद तिवारी को सराहनीय, निरीक्षक राजनाथ सिंह को गोल्ड और उप निरीक्षक अवधेश कुमार द्विवेदी को सिल्वर मेडल का पुरस्कार दिया गया है। इससे पुलिस महकमे में खुशी का माहौल है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: पूर्व मंत्री मुकुट बिहारी के पुस्तक का विमोचन करेंगे केरल के राज्यपाल

संबंधित समाचार