प्रधानमंत्री की परीक्षा पे चर्चा लोकप्रिय और अनोखी पहल : राजबाबू उपाध्याय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, सुलतानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम पांच विधानसभाओं में एलईडी के माध्यम से लाइव देखा गया। परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने विद्यार्थियों से संवाद किया।

 कादीपुर विधानसभा का कार्यक्रम विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान में विधायक राजेश गौतम के संयोजन व कार्यक्रम जिला संयोजक प्रीति प्रकाश, रचना उपाध्याय आदि की मौजूदगी में एलईडी के माध्यम से लाइव देखा गया। सदर विधानसभा का कार्यक्रम विधायक राज प्रसाद उपाध्याय की उपस्थिति में मर्यादी इण्टर कॉलेज बरौसा में लाइव देखा गया।

विधायक राजबाबू उपाध्याय ने कहा परीक्षा पे चर्चा एक लोकप्रिय एवं अनोखी पहल है। सुलतानपुर विधानसभा का परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम विधायक विनोद सिंह के संयोजन व पार्टी  प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी, पूर्व जिला मंत्री अखिलेश जायसवाल व प्रिंसिपल संजय विष्ट की उपस्थित में केएनआईसीई लालडिग्गी में एलईडी के माध्यम से लाइव देखा गया।

वहीं, लंभुआ विधानसभा का कार्यक्रम सर्वोदय इंटर कॉलेज लंभुआ में विधायक सीताराम वर्मा की उपस्थिति में एवं इसौली विधानसभा का कार्यक्रम विधानसभा प्रत्याशी रहे ओम प्रकाश पांडेय की उपस्थिति में भरसरे इंटर कॉलेज में एलईडी के माध्यम से लाइव देखा गया। मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी की मानें तो पांचों विधानसभा में कुल 7,629 विद्यार्थियों ने पीएम मोदी के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम को लाइव देखा। कार्यक्रम को सफल बनाने में गौरव पांडेय, अभिनव सिंह, शत्रुघ्न सिंह व रचना उपाध्याय आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें : अयोध्या : यूपी बोर्ड परीक्षा केन्द्रों पर कक्ष निरीक्षक नियुक्ति के लिए नीति जारी

संबंधित समाचार