आज का राशिफल। 28 जनवरी, 2023

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष

आज आपका व्यवहार लोगों के लिये प्रेरणा रहेगा। नया व्यापार शुरू करना चाह रहे हैं तो उसके लिए टीम मैनेजमेन्ट सुनिश्चित कर लें। रुके हुये कार्यों में तीव्रता आएगी। जीवन के प्रति आपका दृष्टिकोण काफी सकारात्मक होगा। सफलता मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा।

वृष

आज बाधाओं के साथ काम आगे बढ़ेंगे। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को बॉस की डांट खानी पड़ सकती है। किसी मित्र को उधार देना पड़ सकता है। लोग आपके ऊपर बेवजह के आरोप लगा सकते हैं। नशे और व्यभिचार से दूरी बनाकर रखें।

मिथुन

आज जल्दबाज़ी में काम पूरा करने से गलतियां हो सकती हैं। नई संपत्ति खरीद सकते हैं। इंटरनेट के माध्यम से कुछ सीखने-पढ़ने का प्रयास करेंगे। शरीर में थोड़ी थकावट रहेगी इसलिए आराम पर्याप्त मात्रा में अवश्य लें।

कर्क

आज धन-संपत्ति के मामलों में सफलता मिलेगी। सरकारी मामलों में सावधानी बरतें। करियर को लेकर चिंता के भाव उत्पन्न होंगे। एकांतवास में रहने से मन हल्का होगा। लोग आपकी प्रतिभा और क्षमताओं का सम्मान करेंगे।

सिंह

आज गुप्त प्रेम संबंधों के खुलने का भय हो सकता है। धर्म-कर्म को लेकर मन में विपरीत विचार उत्पन्न हो सकता है। पारिवारिक मामलों को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। विवेक और धैर्य से काम लेना उचित होगा। छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

कन्या

आज किसी सहकर्मी के साथ आपको विवाद का सामना करना पड़ेगा। मन अशांत होने की संभावना है। सरकारी सहयोग से आपके काम पूरे हो सकते हैं। अपने खर्चों को नियंत्रित रखने का प्रयास करें। शरीर में अम्ल-पित्त की समस्या हो सकती है।

तुला

आज विवाहेत्तर संबंधों को यथासंभव टालने का प्रयास करें। बिजनेस को लेकर नए आइडियाज आपको मिल सकते हैं। व्यापार में टैक्स आदि को लेकर परेशानी हो सकती है। भोगवादी वस्तुओं पर धन खर्च करेंगे।

वृश्चिक

आज सरकार की अच्छी योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। मौसम में आ रहे बदलावों के कारण तेज बुखार और सिरदर्द की समस्या की आशंका है। अपने विकास के लिए थोड़ा स्वार्थी बनना होगा। सोशल मीडिया का व्यावसायिक प्रयोग लाभप्रद सिद्ध होगा।

धनु

आज कारोबार में बड़े लाभ की संभावना है। घर के खर्चे बढ़ने के कारण आपके ऊपर दबाव रहेगा। दोपहर के बाद स्थिति सामान्य होगी। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ मैत्री संबंध स्थापित करने से बचें। बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मकर

आज अप्रत्यक्ष रूप से आपके दुश्मन खड़े हो सकते हैं। कमीशन के कारोबार से जुड़े लोग सावधान रहें। अपनी प्रतिभा को मांझने के लिए दिन बहुत अच्छा है। किसी से असहमत होने पर उसका अपमान न करें। जोड़ों में दर्द और अकड़न जैसी समस्या हो सकती है।

कुंभ

आज कारोबारी यात्रा हो सकती है। दिन का प्रारंभिक हिस्सा बेहद शुभ रहने वाला है। पुराने निवेश से अचानक लाभ प्राप्त होगा। जरूरतमंद लोगों की मदद करेंगे। विशेष विषयों के अध्ययन को लेकर रुचि जागृत होगी।

मीन

आज भविष्य की योजनाओं को लेकर उत्साहित रहेंगे। पड़ोसियों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। आपके द्वारा बोले गए कटु वचनों से प्रियजनों का मन व्यथित न हो इसका ध्यान रखें। फाइनेंस संबंधी कार्यों में अपेक्षानुसार परिणाम नहीं मिलेंगे।