बरेली: पैगंबर-ए-इस्लाम पर टिप्पणी से भड़का मुस्लिम समुदाय, सौंपा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। इंदौर में एक संगठन की ओर से पैगंबर-ए-इस्लाम पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने पर मुस्लिम समुदाय के लोगों में आक्रोश है। रहपुरा चौधरी क्षेत्र में शुक्रवार को नमाज के बाद लोगों ने विरोध जताया।

लोगों ने इस दौरान राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन ऊी इज्जतनगर थाना प्रभारी को सौंपा, जिसमें कहा कि सोशल मीडिया पर अपलोड एक वीडियो में मध्य प्रदेश के इंदौर में पैगंबर-ए-इस्लाम पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है जो बेहद निंदनीय और अमानवीय है।

पैगंबर न सिर्फ इस्लाम बल्कि दुनिया के हर मजहब और जाति के लोगों के लिये सम्माननीय हैं। इस कृत्य से पूरे देश के अमनपसंद लोगों के दिलों को ठेस पहुंची है। पैगंबर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। इस तरह के संगठनों को देश में प्रतिबंधित करने पर भी विचार किया जाए। ज्ञापन देने वालों में इरफान बेग, शकील, नबी जान खान, रेहान,शन्नू खां, ताहिर खान आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें- बरेली: ससुराल में हैवानियत...सास ने गर्म चाकू तो पति ने सिगरेट से दागा, पीड़ित ने लगाई गुहार

संबंधित समाचार