रामनगरः डंपर की चपेट में आने से आठ वर्षीय बालक की मौत, गुस्साये लोगों ने किया पथराव                             

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। ग्राम पूछड़ी क्षेत्र में तेज रफ्तार डंपर पलटने से आठ वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। इस मौके पर गुस्साए लोगों ने डंपर पर पथराव भी किया। फिलहाल, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में किया।
 
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की शाम डंपर चालक क्रेशर से माल उतारने के बाद डंपर लेकर अपने घर लौट रहा था। तभी तेज गति से आ रहे डंपर की चपेट में आठ वर्षीय नभ पुत्र विशाल डंपर की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

इस बीच गुस्साये लोगों की भीड़ ने पथराव करते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। फिलहाल मौके से पुलिस को डंपर का नम्बर नही मिल पाया। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि शनिवार को मृतक बालक का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand News: जलवायु परिवर्तन बड़ी समस्या, हिमालय क्षेत्र में हर साल 10 मीटर खिसक रहे ग्लेशियर - Amrit Vichar

संबंधित समाचार