बिहारः नक्सल रोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने किए 160 से अधिक आईईडी बरामद

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। बिहार में नक्सल रोधी अभियान के दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के नेतृत्व में सुरक्षा बलों ने 160 से अधिक आईईडी बरामद किए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह बरामदगी शुक्रवार को राज्य के औरंगाबाद जिले के लदुइया पहाड़ इलाके के पास से की गयी।

ये भी पढ़ें - कर्नाटक : आय से अधिक संपत्ति मामले में वन अधिकारी को पांच साल की सजा

अधिकारियों ने बताया कि गश्ती दल ने पहले 13 प्रेशर आईईडी बरामद किए और बाद में पास की एक गुफा से करीब एक किलोग्राम वजन के 149 ऐसे बम बरामद किए। यह अभियान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और बिहार पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से चलाया गया। नक्सल रोधी अभियान बिहार के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चलाया गया। सुरक्षा बलों का कहना है कि इन इलाकों में से अधिकतर जगहों पर अब उनका नियंत्रण है।

ये भी पढ़ें - हम ‘वंचितों को वरीयता’ मंत्र को लेकर आगे बढ़ रहे : पीएम मोदी

संबंधित समाचार