Ankita Murder Case: अंकिता हत्याकांड में कोर्ट ने आरोपियों के पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट का दिया आदेश 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून/ पौडी गढ़वाल, अमृत विचार। 18 सितंबर को पौड़ी गढ़वाल जिले में हुए अंकिता भंडारी हत्याकांड से पूरे देश ने चौंका दिया था। लेकिन अब इस पूरे मामले में एक बड़ा आदेश आया है जिसमें सभी आरोपियों का अब पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट होगा। यह आदेश कोर्ट ने दिया है।

अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट का आदेश आया है। कोर्ट ने दिल्ली फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला को यह आदेश दे दिया है। 

फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला ने 1-3 फरवरी का समय दिया है इस बीच आरोपियों को वहां पेश किया जाएगा। इसमें करीब 30 सवाल होंगे। ये जानकारी एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वी मुरुगेसन ने दी है। 

यह भी पढ़ें- जसपुरः बच्चे की संदिग्ध हालात में हुई मौत के खुलासे की मांग - Amrit Vichar

संबंधित समाचार