जसपुरः बच्चे की संदिग्ध हालात में हुई मौत के खुलासे की मांग

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

जसपुर, अमृत विचार। गांव सन्यासियोंवाला में 25 जनवरी को रियासत हुसैन के दस वर्षीय पुत्र जुनैद की पड़ोस के बच्चों के साथ खेलते समय संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत मामले का खुलासा न होने पर परिजनों में रोष है। उन्होंने पुलिस से मुलाकात कर मामले के खुलासे की मांग की है। 


परिजनों बताया कि जुनेद के साथ खेलने वाले बच्चे उसे घायल व अचेत अवस्था में मैदान में पड़ा छोड़कर फरार हो गए थे। परिजनों ने उसकी हत्या किये जाने की आशंका जताई है। परिजनों ने बताया कि जुनेद के शरीर पर गुम चोट के निशान पाए गए।

वहीं, पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल पायेगा। परिजन व गांव वासी बच्चे की अंत्येष्टि के बाद कोतवाली पहुंचे और एसएसआई अनिल जोशी से मिल कर कर बच्चे की मौत का जल्द खुलासा करने की मांग की है।

संबंधित समाचार