Indian Railway : ट्रैक दोहरीकरण की वजह से कई ट्रेनों का बदला रूट, यहां चेक करें- पूरी लिस्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Indian Railway कानपुर सेंट्रल स्टेशन से चलने वाली कई ट्रेनों का रूट बदला।

Indian Railway कानपुर सेंट्रल स्टेशन से चलने वाली कई ट्रेनों का ट्रैक दोहरीकरण के कारण रूट बदल गया। एक फरवरी जक डायवर्जन प्रभावित रहेगा।

कानपुर, अमृत विचार। Indian Railway रेलवे ने निर्णय लिया है कि जौनपुर और महगावा ट्रैक दोहरीकरण और नान इंटरलॉकिंग की कार्य की वजह से कोटा-पटना सहित आठ ट्रेनें बदले रास्ते चलेंगी। कौन ट्रेन किस दिन किस रास्ते से चलेगी

(13238) कोटा-पटना एक्सप्रेस 29 जनवरी को चारबाग, प्रतापगढ़ वाराणसी रास्ते चलेगी।
(15636) गुवाहाटी-ओखा एक्सप्रेस 30 जनवरी को चारबाग, प्रतापगढ़ वाराणसी रास्ते चलेगी
(15668) कामाख्या& गांधीधाम एक्सप्रेस वाराणसी, प्रतापगढ़, लखनऊ रास्ते 1 फरवरी को
(13483) मालदा टाउन एक्सप्रेस जफराबाद, सुल्तानपुर, लखनऊ रास्ते 29 जनवरी से एक फरवरी
(13484) चारबाग, सुल्तानपुर, जहानाबाद रास्ते से 30 और 31 जनवरी को
(19045) सूरत-छपरा एक्सप्रेस वाराणसी सिटी, मऊ, बलिया रास्ते  29 जनवरी से एक फरवरी
(19046) बलिया, मऊ, वाराणसी सिटी,मऊ, गोरखपुर रास्ते 28 जनवरी से एक फरवरी
(22103) एलटीटी एक्सप्रेस अयोध्या छावनी रास्ते 30 जनवरी को

संबंधित समाचार