हल्द्वानी: दवा लेने निकले युवक की घरवालों को मिली लाश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। घर से दवा लेने निकला युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। दो दिन बाद घरवालों को उसके मौत की खबर मिली। जिसके बाद शव को शिनाख्त कराई जा सकी। 
 

वार्ड एक देवरिया किच्छा निवासी फारुख अंसारी (40) को लावारिस और घायल अवस्था में बीती 24 जनवरी को एंबुलेंस ने एसटीएच पहुंचाया था। फारुख की उपचार के दौरान अगले दिन मौत हो गई। इधर, मृतक की शिनाख्त में जुटी पुलिस बीते रोज किच्छा जा पहुंची। जहां पुलिस कर्मियों की मुलाकात फारुख के भाई आरिफ से हुई।

आरिफ ने पुलिस को बताया कि 24 जनवरी को फारुख घर से दवा लेने की बात कह कर निकला था, लेकिन लौट कर नहीं आया। पड़ताल में सामने आया कि फारुख को एक अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया था। स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से उसे एसटीएच भेज दिया। चूंकि फारुख बोलने की हालत में नहीं था, इसके चलते उसकी शिनाख्त भी नहीं हो सकी। 

संबंधित समाचार