हरदोई के एसआई रजनीश त्रिपाठी जाएंगे पंजाब, इस खास ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए हुआ चयन
एमआरएस पंजाब पुलिस अकादमी फिल्लौर में होगी 15 दिवसीय ट्रेनिंग
हरदोई, अमृत विचार। एमआरएस पंजाब पुलिस अकादमी फिल्लौर में 13 फरवरी से होने वाले 'ट्रेनिंग प्रोग्राम ऑन बाम्स एंड एक्सप्लेज़िव' के लिए पिहानी में तैनात एसआई रजनीश त्रिपाठी को चुना गया है। इसके लिए एसपी राजेश द्विवेदी ने अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) के आदेश के हवाले से चिट्ठी जारी की है।
एसपी राजेश द्विवेदी ने अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) के आदेश पत्र संख्या प्रनि-प.-111(3)-2022/4489 दिनांक 17.01.2023 के हवाले से बताया है कि एमआरएस पंजाब पुलिस अकादमी फिल्लौर में 13 फरवरी से 25 फरवरी तक होने वाले 'ट्रेनिंग प्रोग्राम ऑन बाम्स एंड एक्सप्लेज़िव' के लिए एसआई रजनीश त्रिपाठी को चुना गया है।
जारी की गई चिट्ठी में एसआई से अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। बताते चलें कि पंजाब पुलिस अकादमी फिल्लौर में बाम्स मतलब बम और एक्सप्लेज़िव मतलब विस्फोटक,के साथ-साथ इमरजेंसी के हालात से किस तरह से निपटा जाए,की जानकारी और उससे बचाव के टिप्स दिए जाएंगे। इस ट्रेनिंग के लिए ज़िले से अकेले एसआई रजनीश त्रिपाठी को चुना गया है।
ये भी पढ़ें -हरदोई: मां का नाम आवास सूची से कटने पर बिफरे प्रधान, सचिव से फोन पर की गाली-गलौज
