छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई गलत, लेकिन बीबीसी वृत्तचित्र पर पाबंदी का सम्मान होना चाहिए: चिराग पासवान
पटना। लोक जनशक्ति पार्टी के पूर्व अध्यक्ष चिराग पासवान ने दिल्ली में छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की शनिवार को आलोचना की लेकिन साथ ही कहा कि गोधरा दंगों पर बीबीसी के इस वृत्तचित्र पर लगी रोक का भी सम्मान किया जाना चाहिए।
ये भी पढ़ें- बिहार में 10 लाख रोजगार देने का वादा पूरा किया जाएगा- तेजस्वी यादव
पिता दिवंगत रामविलास पासवान द्वारा स्थापित पार्टी लोजपा के छोटे से धड़े का नेतृत्व कर रहे चिराग ने कहा, मेरा मानना है कि दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई गलत है। लेकिन, केन्द्र द्वारा एक बार फैसला ले लिया गया है तो उसका सम्मान किया जाना चाहिए। गौरतलब है कि 38 वर्षीय चिराग से पूछा गया था कि वह गोधरा दंगे पर बने इस वृत्तचित्र को लेकर हो रहे विवाद के बारे में क्या सोचते हैं।
ये भी पढ़ें- एम के स्टालिन को छूने वाले का हाथ काट दूंगा : टी आर बालू
