पूनियां कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बेंगलुरु में विभिन्न कार्यक्रमों में ले रहे भाग
जयपुर। राजस्थान के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा के विजय संकल्प को लेकर आज बेंगलुरु में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हो रहे है।
इसके लिए डा पूनियां बेंगलुरु पहुंच गये और सुबह नौ बजे से बेंगलुरु में परिषद के गणमान्य अतिथियों के साथ मुलाकात एवं संवाद कार्यक्रम हो रहे हैं। उन्होंने पूर्वाह्न् ग्यारह बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को हरियाणा भवन में सुना।
डा पूनियां अपराह्न तीन बजे प्रवासी राजस्थानियों के साथ होटल संग्रीला में कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा के विजय संकल्प को लेकर संवाद करेंगे। उल्लेखनीय है कि डा पूनियां गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा के विजय संकल्प मिशन में अहमदाबाद, सूरत, गांधीनगर सहित विभिन्न शहरों में प्रवासी राजस्थानियों के साथ संवाद कार्यक्रमों में शामिल हुए और विभिन्न विधानसभा सीटों पर चुनाव प्रचार किया था।
ये भी पढ़ें : पद्म श्री से सम्मानित मिजोरम की गायिका को है आस: स्वदेशी कला के लिए काम करने वाले होंगे प्रेरित
