जीसीए की जांच रिपोर्ट की प्रतीक्षा करें: पुरी
कोझिकोड। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को कहा कि करीपुर विमान हादसे को लेकर किसी निष्कर्ष पर तब तक नहीं पहुंचना चाहिए जब तक कि नागरिक उड्डयन महानिदेशालय(डीजीसीए) की जांच अथवा ब्लैकबॉक्स के जरिये दुर्घटना के कारणों का खुलासा न हो जाए। पुरी ने यहां हवाई अड्डा परिसर पर संवाददाता सम्मेलन …
कोझिकोड। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को कहा कि करीपुर विमान हादसे को लेकर किसी निष्कर्ष पर तब तक नहीं पहुंचना चाहिए जब तक कि नागरिक उड्डयन महानिदेशालय(डीजीसीए) की जांच अथवा ब्लैकबॉक्स के जरिये दुर्घटना के कारणों का खुलासा न हो जाए।
पुरी ने यहां हवाई अड्डा परिसर पर संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जांच के बाद ही वास्तविक तथ्यों का खुलासा हो सकेगा और परिचालन में कोई कमी होगी तो उसका भी पता चलेगा। उन्होंने मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दुर्घटना में सीमित नुकसान के लिए ईश्वर के प्रति आभार व्यक्त किया।
उन्होंने बचाव कार्य में जी-जान से जुटे सभी अधिकारियों और स्वयंसेवकों और अधिकारियों को घायलों के लिए तात्कालिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए धन्यवाद दिया। केंद्रीय मंत्री ने कथित रूप से ढांचागत कमियों और पायलटों की क्षमता संबंधी रिपोर्टों को खारिज करते हुए कहा कि पायलट अनुभवी था और उसने करीपुर हवाईअड्डे पर पहले भी 27 दफे विमान उतारा था। इस मौके पर केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन भी मौजूद थे। इससे पहले हरदीप सिंह पुरीने दुर्घटनास्थल का जायजा लिया।
