सुलतानपुर: भाजपा नेता पर पेड़ कटवाने का आरोप, वन दरोगा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जयसिंहपुर, सुलतानपुर। भाजपा नेता पर दो हरे नीम के पेड़ काटने का आरोप लगाते हुए पड़ोसी ने आनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत पर पहुंचे वन दरोगा ने जांच पड़ताल करते हुए शिकायकर्ता की मां के बयान के आधार पर पुलिस को तहरीर देकर भाजपा नेता पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। 

गोसाईगंज थाना क्षेत्र के पलिया गांव निवासी सुधांशु श्रीवास्तव ने बीते 20 जनवरी को आनलाइन शिकायत करते हुए आरोप लगाया था कि उनके पड़ोसी व भाजपा नेता राघवेंद्र श्रीवास्तव व देवेंद्र श्रीवास्तव ने दबंगई के बल पर उनके दरवाजे पर स्थित दो हरे नीम के पेड़ को कटवा लिया है। 

शिकायत पर जांच में बीते 24 जनवरी को गांव पहुंचे वन दरोगा मो. आसिफ ने शिकायतकर्ता के मोबाइल पर संपर्क किया तो पता चला कि शिकायतकर्ता दिल्ली में है। शिकायककर्ता की मां पुष्पा से बयान लेते हुए भाजपा नेता राघवेंद्र श्रीवास्तव से बात की तो उन्होंने पेड़ काटने से इंकार कर दिया।

जिस पर वन दरोगा मो. आसिफ ने गोसाईगंज थाने में शिकायती पत्र देते हुए बताया कि जांच कर आरोपियों के खिलाफ वृक्ष सरंक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जाय। गोसाईगंज पुलिस ने जांच पड़ताल कर शनिवार की शाम भाजपा नेता राघवेंद्र श्रीवास्तव व देवेंद्र श्रीवास्तव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

यह भी पढ़ें:-Liquor Price in UP: यूपी में शराबियों को लगा बड़ा झटका! योगी सरकार ने लिया यह फैसला

संबंधित समाचार