Mahoba Suicide : BJP के सेक्टर संयोजक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, पुलिस घटना के कारण का लगा रहीं पता
Mahoba Suicide महोबा में भाजपा के सेक्टर संयोजक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या।
Mahoba Suicide महोबा के कबरई थाना क्षेत्र के मकरबई में भाजपा के सेक्टर संयोजक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सांसद और एमएलसी ने जिला अस्पताल पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया।
महोबा, अमृत विचार। थाना कबरई के मकरबई में भाजपा के सेक्टर संयोजक ने अंदर से कमरा बंद करके अवैध तमंचे से गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर परिजन व आसपास के लोग पहुंचे और उसे गंभीर हालत में बाहर निकालकर पुलिस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस हादसे से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। घर में कोहरा मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल करने में जुट गई है।
ग्राम मकरबई निवासी योगेंद्र सिंह(36) किसान है, जो कृषि का कार्य करता है साथ ही बीजेपी का सेक्टर संयोजक भी था। रविवार को गोली मारकर आत्महत्या किए जाने की खबर मिलने पर हमीरपुर महोबा संसदीय क्षेत्र के सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर जिला अस्पताल पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। मौत का कारण क्या है इसको लेकर हर पहलू पर पुलिस जांच पड़ताल करने में जुट गई है।
हमीरपुर महोबा के सांसद ने पुलिस से जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने के निर्देश दिए हैं, जिससे घटना का कारण पता चल सके। घटना के बाद से जिला अस्पताल में भारी भीड़ जमा हो गई है। मृतक के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। मृतक की पत्नी और परिजनों का बुरा हाल है। घटना के समय घर पर पत्नी मौजूद थी। तमंचे से सीने में गोली मारने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। आत्महत्या का कारण ज्ञान नहीं हो सका। मृतक के पिता और भाई की पूर्व में हत्या हो चुकी है।
