Banda: पर्यटन विकास समिति के ब्रांड एंबेसडर बने पद्मश्री उमाशंकर, शंकर सरोवर नवाब टैंक में किया गया सम्मानित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Banda News बांदा के पर्यटन विकास समिति के ब्रांड एंबेसडर पद्मश्री उमाशंकर बने।

Banda News बांदा के पर्यटन विकास समिति के ब्रांड एंबेसडर पद्मश्री उमाशंकर बने। उन्हें बुंदेलखंड पर्यटन विकास समिति द्वारा शंकर सरोवर नवाब टैंक में उन्हें सम्मानित किया गया।

बांदा, अमृत विचार। जलयोद्धा पद्मश्री उमाशंकर पांडेय को बुंदेलखंड पर्यटन विकास समिति ने अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया। भारत सरकार द्वारा उन्हें देश के सर्वश्रेष्ठ नागरिक सम्मान पद्मश्री प्रदान किये जाने की घोषणा से समूचा बुंदेलखंड गौरवान्वित है। इसी कड़ी में रविवार को बुंदेलखंड पर्यटन विकास समिति द्वारा शंकर सरोवर नवाब टैंक में उन्हें सम्मानित किया गया। साथ ही पर्यटन समिति का ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा की गई। 

बुंदेलखंड पर्यटन विकास समिति पिछले 10 वर्षों से बुंदेलखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने की लिए लगातार काम कर रही है। हाल ही में बांदा इनवेस्टर समिट में पर्यटन विकास समिति की ओर से 4पी मॉडल प्रस्तुत किया गया, जिसमें बताया गया कि पर्यटन को बढ़ाने के लिए प्रमोट योर विलेज, प्रमोट योर प्लेस, प्रमोट योर फूड, प्रमोट योर कल्चर के साथ यहां पर्यटन को आगे बढ़ाने की अपार संभावनाएं हैं।

बुंदेलखंड कृषि के लिये जाना जाता है। यहां के गांवों को अगर मॉडल के रूप में विकसित कर पर्यटकों को आकर्षित करने का कार्य करें तो यहां विलेज पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। जिसके लिए जल योद्धा व पद्मश्री उमा शंकर पांडेय को समिति की ओर सेसम्मानित किया गया। इस अवसर पर अशोक त्रिपाठी जीतू, अरुण निगम, संजय निगम अकेला, सचिन चतुर्वेदी, निखिल सक्सेना आदि उपस्थित रहे। समिति के अध्यक्ष श्यामजी निगम ने कहा कि बुंदेलखंड के पर्यटन को बढ़ाने के लिए समिति लगातार प्रयासरत है और आगे भी रहेगी।

संबंधित समाचार