मेरठ: ससुरालियों ने महिला की पीट-पीटकर की हत्या, परीजनों ने लगाया आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ, अमृत विचार। मेडिकल थाना क्षेत्र के शेरगड़ी में ससुरालियों ने महिला के साथ जमकर मारपीट की। तीन दिन बाद महिला ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों ने ससुरालियों पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हापुड़ निवासी सत्यपाल ने बताया कि 17 साल पहले बहन सुशीला की शादी शेरगड़ी निवासी आदेश के साथ हुई थी। शादी के बाद सुशीला को दो बेटे व एक बेटी हुई। आरोप है कि ससुराल वाले आए दिन सुशीला क़े साथ मारपीट करते थे। आरोप है कि ससुरालियों ने तीन दिन पहले सुशीला के साथ जमकर मारपीट की।

जिसमें, वह गंभीर रूप से घायल हो गई। गंभीर हालत में महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया‌। रविवार को सुशीला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों ने पति समेत ससुरालियों के खिलाफ थाने पर मामले की शिकायत की। पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है।

यह भी पढ़ें- मेरठ: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

संबंधित समाचार