मेरठ समेत 14 जिलों में सात दिन तक नहीं जमा होंगे ऑनलाइन बिजली के बिल
मेरठ। मेऱठ समेत पश्चिमांचल के 14 जिलों में सात दिन तक बिजली का बिल ऑनलाइन जमा नहीं होगा। साथ ही अन्य कोई भी विद्युत संबंधी ऑनलाइन कार्य नहीं हो सकेंगे।
एमडी चैत्रा वी ने बताया कि ऑनलाइन बिलिंग प्रणाली के उच्चीकरण के कार्य़ के चलते 31 जनवरी से छह फरवरी तक शहरी क्षेत्र में ऑनलाइन सेवाएं बंद रहेंगी।
ये भी पढ़ें - मेरठ: ससुरालियों ने महिला की पीट-पीटकर की हत्या, परीजनों ने लगाया आरोप
पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, डिस्कॉम के शहरी क्षेत्र की ऑनलाइन बिलिंग प्रणाली का तकनीकी उच्चीकरण 31 जनवरी से किया जाना है। 31 जनवरी से शाम छह बजे से छह फरवरी दोपहर 12 बजे तक सहारनपुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, मेरठ, मुरादाबाद, बागपत, रामपुर, ज्योतिबाफूलेनगर, संभल, शामली, गाजियाबाद, हापुड़ और गौतमबुद्ध नगर में सेवाएं बंद रहेंगी।
इस दौरान बिजली बिल, नाम परिवर्तन, बिल बनाने, विभागीय काउण्टर पर बिल जमा करने, बिल संशोधन करने, नाम परिवर्तन करने, विधा परिवर्तन करने, भार वृद्धि करने, ऑनलाईन बिल जमा करने आदि कार्य प्रभावित होंगे। स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं का बिल जमा करने व ऑटोमेटिक री- कनेक्शन कार्य भी प्रभावित रहेगा।
ये भी पढ़ें - मेरठ: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम
