आज का राशिफल। 30 जनवरी, 2023

आज का राशिफल। 30 जनवरी, 2023

मेष

आज स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। मौसम परिवर्तन के कारण मुंह का स्वाद कुछ कड़वा सा हो सकता है। ससुराल पक्ष में कुछ तनाव होने की संभावना है। आपको कड़वे वचन बोलने से बचना चाहिए। पढ़ाई को लेकर विद्यार्थी काफी गंभीर रहेंगे।

वृष

आज का दिन अच्छा रहने वाला है। ऑफिस में आपकी व्यस्तता बढ़ेगी। व्यापार में आपको अपेक्षानुसार धन लाभ होगा। रुके हुए कार्य पुनः शुरू हो सकते हैं। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। काफी चुस्त-दुरुस्त महसूस करेंगे।

मिथुन

आज कारोबार में आपको काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के लोग आपकी आलोचना कर सकते हैं। लोग आपसे इस समय कुछ ज्यादा ही अपेक्षा रख रहे हैं। मौसम परिवर्तन के कारण वायरल बुखार की चपेट में आने की संभावना है।

कर्क

आज घर में उत्सव का माहौल रहेगा। व्यापार को लेकर की गई यात्रा सफल सिद्ध होगी। प्रेमी जन को प्रपोज कर सकते हैं। बच्चे आपकी आज्ञा का पालन करेंगे। फिल्म उद्योग से जुड़े लोग किसी बड़े प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं।

सिंह

आज व्यापार में अनुभवी लोगों की सलाह लेना हितकर होगा। जिस कार्य के प्रति मन में आत्मविश्वास न हो उसे तुरंत न करें। दूसरों के कार्यों में टांग न अड़ाएं। विदेश से जॉब के ऑफर मिलने की संभावना बन रही है।

कन्या

आज कार्यों के लगातार अनुकूल होने से आप काफी उत्साहित रहेंगे। बेकार की बातों में समय बर्बाद न करें। व्यस्तता के बावजूद परिवार व बच्चों को समय अवश्य देंगे। पति-पत्नी आपसी झगड़ा सुलझा सकते हैं।

तुला

आज नया कार्य शुरू करने में जल्दबाजी न करें। गुप्त रहस्यों के प्रति आपका रूझान बढ़ेगा। यदि काम में मन न लग रहा हो तो ज्यादा प्रयास न करें। कुछ लोग आपके कार्यों में हस्तक्षेप कर सकते हैं। विदेश यात्रा के योग हैं।

वृश्चिक

आज व्यापारिक यात्रा हो सकती है। कारोबार में विस्तार कर सकते हैं। नकदी की समस्या हल हो सकती है। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। यात्रा के दौरान मास्क और सामाजिक दूरी का ध्यान अवश्य रखें। दोस्तों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं।

धनु

आज बातचीत के दौरान किसी की बुराई या चुगली न करें। दिनचर्या काफी अनुशासित रहेगी। प्रशासन से जुड़े लोग अपने कार्यों से संतुष्ट रहेंगे। किसी मित्र के यहां से दावत का आमंत्रण मिल सकता है। परिवार का माहौल काफी अच्छा रहेगा।

मकर

आज विरोधी आपके विरुद्ध सक्रिय हो सकते हैं। कारोबार में आय निरंतर बनी रहेगी। मन शांत रखने के लिए संगीत का आनंद उठा सकते हैं। प्रेम संबंधों में कुछ खटपट जैसी संभावना बन सकती है। वैवाहिक जीवन सामान्य बना रहेगा।

कुंभ

आज अपनी समस्याओं को स्वयं हल करें दूसरों से ज्यादा उम्मीद न रखें। अचल संपत्ति के विवादों के उभरने की संभावना बन रही है। बुरी संगत से दूर रहें वरना प्रतिष्ठा को भारी नुकसान पहुंच सकता है। घर पर अचानक मेहमान आएंगे।

मीन

आज सहयोगी आपसे काफी प्रभावित रहेंगे। कारोबार में बेहतरीन लाभ मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य पहले की तुलना में अच्छा रहेगा। जीवनसाथी आपका काफी ध्यान रखेगा। बच्चे पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।