गोरखपुर: गोरखनाथ मंदिर के सुरक्षाकर्मियों पर हमले के आरोपी मुर्तजा आज सुनाई जाएगी सजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में लगे  सुरक्षाकर्मियों पर आतंकी हमला कर घायल करने के आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासी को एटीएस के विशेष न्यायाधीश विवेकानंद शरण पांडेय की कोर्ट आज सोमवार को सजा सुनाएगी। इस दौरान आरोपी को जेल से लाकर कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

बता दें कि एटीएस ने इस मामले में अहमद मुर्तजा को 25 अप्रैल 2022 को विशेष अदालत में पेश किया था और पुलिस कस्‍टडी लेकर रिमांड भी हासिल की थी। मुर्तजा ने पीएसी जवान अनिल कुमार पासवान का असलहा छीनने का भी प्रयास किया था। उसको बचाने के लिए जब दूसरा जवान आया तो मुर्तजा ने उस पर भी हमले करने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें:-श्रीरामचरितमानस को फाड़ने और जलाने के मामले में स्वामी प्रसाद मौर्य समेत नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज

संबंधित समाचार