शहीद दिवस पर राहुल ने किया बापू को नमन
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया। गांधी ने कहा कि राष्ट्रपिता ने पूरे देश को प्यार का संदेश दिया, सभी धर्मों का सम्मान करते हुए देश के लोगों को मिलजुल कर जीने का संदेश देते हुए सच के लिए लड़ना सिखाया था।
बापू ने पूरे देश को प्रेम, सर्वधर्म समभाव के साथ जीना और सत्य के लिए लड़ना सिखाया।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 30, 2023
राष्ट्रपिता, महात्मा गांधी के शहीद दिवस पर उन्हें कोटि कोटि नमन।
उन्होंने ट्वीट कर कहा, "बापू ने पूरे देश को प्रेम, सर्वधर्म समभाव के साथ जीना और सत्य के लिए लड़ना सिखाया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहीद दिवस पर उन्हें कोटि कोटि नमन।
ये भी पढ़ें : अब हवा में भरो उड़ान, आ गई उड़ने वाली इलेक्ट्रिक कार
