Banda Murder : प्रेम प्रसंग के चलते कुल्हाड़ी से काटकर युवक की हत्या, गांव के एक युवक पर शक
Banda Murder बांदा में युवक की हत्या से फैली सनसनी।
Banda Murder बांदा के गिरवां थाना क्षेत्र के दुर्गापुर में प्रेम प्रसंग के चलते युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। अपर पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
बांदा, अमृत विचार। Banda Murder प्रेम प्रसंग के चलते कुल्हाड़ी से काटकर युवक की हत्या कर दी गई । घटना की सूचना पर मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक सहित डाग स्क्वायड की टीम ने जांच पड़ताल की। गिरवा थान क्षेत्र के दुर्गापुर निवासी अर्जुन उर्फ छोटू (20) पुत्र भइयन प्रजापति अपने कमरे में सो रहा था। देर रात अज्ञात व्यक्ति द्वारा चारपाई पर सोते समय धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस बल द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि फील्ड यूनिट तथा डॉग स्क्वायड की टीम द्वारा मौके से साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई है। परिजनों द्वारा अभी तक किसी प्रकार की तहरीर नहीं दी गई है। परिजनों द्वारा प्रेम प्रसंग के चलते हत्या होने की आशंका जताई जा रही है। गांव के ही एक व्यक्ति पर संदेह व्यक्त किया जा रहा है। प्रकरण में परिजनों से तहरीर प्राप्त कर अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।
