शिया कॉलेज प्रशासन ने शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद पर लगाए गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला  

शिया कॉलेज प्रशासन ने शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद पर लगाए गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला  

लखनऊ, अमृत विचार। वरिष्ठ शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद शिया कॉलेज प्रशासन के निशाने पर आ गए हैं। काॅलेज प्रशासन की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। काॅलेज की तरफ से शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि मौलाना कल्बे जवाद शिया काॅलेज के खिलाफ षड़यंत्र रच रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शिया कॉलेज को बदनाम करने के लिए मौलाना जवाद ने NAAC को एक पत्र लिखा और ग्रेड नहीं देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अपने को शिया कौम का रहनुमा कहने वाले मौलाना कल्बे जवाद शिया कॉलेज के खिलाफ लगातार षड़यंत्र और साजिश कर रहे हैं। 

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कल्बे जवाद के कारण A++ की जगह A ग्रेड मिला। शिया पीजी कॉलेज के खिलाफ मौलाना कल्बे जवाद द्वारा किए गए इस कृत्य को शिया समुदाय हमेशा याद रखेगा। उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि मौलाना कल्बे जवाद ने नैक को अपने लिखे गए पत्र में शिया कॉलेज को नैक की ग्रेडिंग ना देने की सिफारिश की है। 

यासूब अब्बास ने मौलाना कल्बे जवाद से गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए बताया कि बोर्ड की मीटिंग के बाद जल्द ही वह इस मामले की पीएम नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ शिक्षा मंत्री से शिकायत करेंगे। 

ये भी पढ़ें -स्वामी प्रसाद मौर्य पर बिफरे आचार्य प्रमोद कृष्णम, कहा -होनी चाहिए NSA की कार्रवाई