नैनीताल: कहीं ओले कहीं बारिश, बढ़ी बर्फबारी की उम्मीद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। सुबह से नगर में दिनभर रिमझिम बारिश का दौर चलता रहा। नयना पीक आदि उचाई वाले  क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हुई,लेकिन फिर भी लोगो की बर्फवारी के इंतजार में आसमान की ओर नजरें टिकी रही। ठंडी हवाओं के चलते ठंड में काफी बढ़ोतरी देखने को मिली जिसके चलते इस सीजन में पहली बार लोगो को जमकर गर्म कपड़ों व हीटर व अलाव का सहारा लेना पड़ा। तथा बारिश से बचने के लिए सैलानियो को भी छतरियों का सहारा लेना पड़ा। वही जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल ने भी सम्बंधित विभाग के अधिकारियों से अलर्ट मोड़ पर रहने के निर्देश दिए है।

सोमवार को भी मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार नगर में  दिनभर बारिश होती रही तो ठंडी हवाओं के चलते लोगो को ठिठुरने पर मजबूर होना पड़ा।लेकिन बर्फवारी का इंतजार अब और लंबा होता जा रहा है।जबकि बीते वर्ष अब तो दो बार हिमपात हो चुका था।वही इस बार दो सप्ताह पहले ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फवारी हुई थी।तब से लोगो को बर्फवारी का बेसब्री से इंतजार है।

मौसम के जानकारों का कहना है कि बर्फवारी में देरी व ठंड में कमी नैनीताल के भविष्य के लिए सुभ संकेत नही है। जलवायु परिवर्तन के चलते ठंड आगे खिसक गई है जो कि इस बार मार्च तक महसूस की जा सकती है,वही सोमवार को दिनभर हुई बर्फवारी के बाद आने वाले एक-दो दिनों में बर्फवारी की उम्मीद बन गयी है।अगर बर्फवारी नही होती है तो नैनीताल के भविष्य नैनीझील की रिचार्ज करने वाले प्रकृतिक जल स्रोत सूख जाएंगे ऐसे में झील का जलस्तर नीचे जा सकता है।और लोगो को पीने के पानी की समस्या से भी जूझना पड़ सकता है।

मौसम विभाग निदेशक डा बिक्रम सिंह के अनुसार मंगलवार तक पश्चिमी विक्षोभ का असर बना रहेगा। जिसके चलते हिमपात के आसार बने हुए हैं। मौसम केंद्र जीआईसी के अनुसार सोमवार को नगर का तापमान अधिकतम 10 डिग्री न्यूनतम पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।आद्रता अधिकतम 90 व न्यूनतम 60 फीसद दर्ज की गई।

संबंधित समाचार