अयोध्या: कुष्ठ रोगियों को ढूंढने के लिए एक माह चलेगा अभियान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DM ने स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान का किया शुभारंभ, दिलाई शपथ

अयोध्या, अमृत विचार। कुष्ठ रोग उन्मूलन दिवस पर जनपद को कुष्ठ रोग मुक्त बनाने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी नितीश कुमार द्वारा स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि हम सभी कुष्ठ रोगियों को खोजने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। सभी जनपदवासियों से एक और अनुरोध है कि इस बार सघन कुष्ठ रोगी खोज एवं निगरानी अभियान एक माह के लिए चलाया जाना है, जिसके अंतर्गत घर-घर जाकर कुष्ठ रोगियों को खोजा जायेगा।

जिलाधिकारी नितीश कुमार ने 2030 तक कुष्ठ रोग को पूर्ण रूप से समाप्त किए जाने के भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के लक्ष्य को हासिल किए जाने को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि जागरुकता व ज्ञान के अभाव के कारण समाज में रोग के फैलाव व उपचार के प्रति गलतफहमी बढ़ती जा रही है। अभियान के अवसर पर जिलाधिकारी ने आमजन को कुष्ठ रोग के पूर्ण उन्मूलन के लिए संदेश दिया ‘हम सभी अयोध्या जनपद के लोग और जिला प्रशासन इस आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर यह घोषणा करते हैं कि जनपद को कुष्ठ रोग से मुक्त बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। कुष्ठ रोग को पहचानना बहुत ही आसान है और यह साध्य है। इस अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान देकर इस अभियान को सफल बनाएं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य अधिकारी और विभागीय कर्मचारी उपस्थित हुए।


ये भी पढ़ें - मुर्तजा अब्बासी को मिली फांसी की सजा, ATS-NIA कोर्ट ने सुनाया फैसला

संबंधित समाचार