केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी कोरोना संक्रमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। देश के कई बड़े राजनेताओं के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। चौधरी ने शुक्रवार रात कोरोनो वायरस लक्षणों की शिकायत की थी, जिसके बाद उन्होंने खुद का परीक्षण कराया। जांच रिपोर्ट में वह कोरोना संक्रमित निकले। चौधरी ने ट्वीट …

नई दिल्ली। देश के कई बड़े राजनेताओं के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। चौधरी ने शुक्रवार रात कोरोनो वायरस लक्षणों की शिकायत की थी, जिसके बाद उन्होंने खुद का परीक्षण कराया। जांच रिपोर्ट में वह कोरोना संक्रमित निकले। चौधरी ने ट्वीट किया, “सांस लेने में थोड़ी तकलीफ के साथ बुखार है। मैं अस्पताल में चिकित्सकों की देखरेख में स्वास्थ्य लाभ ले रहा हूं।”

इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना पॉजिटिव निकले थे। शिरोमणि अकाली दल के सांसद नरेश गुजराल भी वायरस से संक्रमित पाए गए थे। भाजपा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा भी कोरोना से संक्रमित हुए थे, लेकिन अब ठीक हो गए हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। शुक्रवार को कांग्रेस नेता सिद्धारमैया के 40 वर्षीय बेटे यतींद्र सिद्धारमैया कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता