देहरादून: मां थोड़ी देर के लिए बाहर क्या गई... माफ करिए हमें इस खबर को लगाते हुए भी शर्मिंदगी महसूस हो रही है
देहरादून, अमृत विचार। मां पैसे लेने के लिए थोड़ी देर बाहर गई हुई थी और जब लौटकर वापस घर आई तो बेटी को डरा,परेशान और हताश बैठे देखा। बेटी की आंखों को मां पढ़ने लगी और उससे पूछने लगी की वो मायूस क्यों है...मगर बेटी फफक पड़ी उसकी हालत ऐसी थी कि वो कुछ भी कह पाने में असमर्थ थी एकदम बदहवास सी मां से लिपट कर रोने लगी।
13 वर्षीय नाबालिग बेटी को इस तरह देखकर वह कुछ भी नहीं समझ पा रही थी, अब उसे किसी गलत होने का आभास होने लगा था। मां है तो स्वाभाविक तौर पर वह बेटी की मनोस्थिति से वाकिफ हो गई उसे शांत कराने के साथ पूरा मामला पूछा तो बेटी ने डरते हुए बताया कि पिता ने जबरन उसके साथ...
खैर अब कलियर क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिस को पति के खिलाफ तहरीर देते हुए पूरे मामले से अवगत कराया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिता की तलाश की कर रही है। थानाध्यक्ष जहांगीर अली ने बताया कि जल्द आरोपी पिता को पकड़ लिया जाएगा इसके लिए पुलसि पूरी तत्परता से काम कर रही है।
