बरेली: गांव के लोगों ने किया युवक का जीना दुश्वार, SSP से लगाई न्याय की गुहार

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

बरेली,अमृत विचार। गांव के लोगों ने एक युवक के परिवार का जीना दुश्वार कर दिया है। आए दिन उसे व उसके परिवार को परेशान किया जा रहा है। इस संबंध में युवक ने अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों संग मंगलवार को एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। 

क्या है मामला ?
ग्राम सुकटिया याकूबगंज, थाना बहेड़ी (जिला-बरेली) के मोहित सिंह का आरोप है कि उनका पूरे गांव में केवल एक ही ठाकुर जाति का परिवार है, उन्हें गांव के जाति बाहुल्य के लोग प्रताड़ित कर अक्सर मारपीट करते हैं व गांव से भगाना चाहते हैं। जिस कारण पूरे जिले के क्षत्रिय समाज में इस घटना से आक्रोश है। पूरा क्षत्रिय समाज चाहता है कि उनके समाज के लोगों पर इस प्रकार की कोई घटनाएं भविष्य में घटित न हों।

इसी को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र के माध्यम से आग्रह किया है कि हमारे समाज के मोहित सिंह के साथ घटी घटना का अभियोग पंजीकृत कर आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाए व उनको गांव में शान्तिपूर्वक बिना भय व डर के रहने दिया जाए। बताया जा रहा है कि इस घटना के संबंध में एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें पूरी घटना साफ-साफ दिख रही है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

आज से ओटीएस योजना, आवास विकास के डिफाल्टर आवंटी उठाएं लाभ, बकाये पर नहीं देना पड़ेगा ब्याज
दिव्यांग छात्रों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण और रोजगार का मौका, शकुंतला विश्वविद्यालय का अडानी समूह के साथ बड़ा समझौता, जानें पूरी details
CCC T20: फील्ड पर हुई चौके-छोक्के की बारिश, यार्कर और कूह स्पोर्ट्स क्लब ने हासिल किए पूरे अंक
भीषण गर्मी से परिषदीय विद्यालयों में बच्चे हो रहे बेहाल और बीमार, विद्यालय के समय परिवर्तन की मांग 
विश्व स्तरीय योग-वेलनेस सेंटर की रफ्तार तेज: स्टेकहोल्डर मीटिंग में निवेशकों ने दिए अहम सुझाव, 150 एकड़ में बनेगा मेगा प्रोजेक्ट