भीषण गर्मी से परिषदीय विद्यालयों में बच्चे हो रहे बेहाल और बीमार, विद्यालय के समय परिवर्तन की मांग 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार: अप्रैल माह में सूर्यदेव का पारा दिनों दिन चढ़ने लगा है जिससे छोटे स्कूली बच्चों का पठन पाठ्न प्रभावित हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक विद्यालय के बच्चे गर्मी से बेहाल हो रहे हैं और उपस्थिति भी घट रही है। गर्मी और तेज धूप को देखते हुए अभिभावकों और शिक्षकों ने स्कूली समय में परिवर्तन की मांग शुरु कर दी है। मध्य अप्रैल में ही पारा 40 डिग्री के पार जा चुका है, जोकि आगे और बढ़ने की उम्मीद है। जिसको देखते हुए प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 से 12:30 बजे तक करने की मांग तेज हो गई है।

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के शिक्षकों का कहना है कि गांव में गेहूं का कटान चल रहा है, जिससे अक्सर लाइट में भी कटौती की जा रही है। दोपहर में लाइट जाने पर कमरों में बैठना काफी कष्टकारी महसूस होता है जिससे उनके स्वास्थ पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। कुछ बच्चे काफी दूर से स्कूल आते है और छुट्टी के समय घर वापस लौटते समय तेज धूप में बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। जिससे विद्यालयों की उपस्थिति पर भी असर पड़ रहा है। शिक्षकों का कहना है कि बच्चों के स्वास्थ्य की दृष्टिगत ग्रामीण क्षेत्रों की भौगोलिक परिस्थितियो, लू व गर्मी में बचाव के पर्याप्त संसाधन के अभाव को देखते हुए समय में परिवर्तन किया जाए।

बेसिक शिक्षा परिषद प्रदेश के सभी विद्यालयों में वर्ष 2015 तक ग्रीष्मकाल में विद्यालय संचालन समय सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक हुआ करता था। निःशुल्क व अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार में स्पष्ट उल्लिखित है इसलिए समय का परिवर्तन करना बच्चों के लिए उचित रहेगा।-हरिशंकर राठौर, प्रवक्ता, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ

शुक्रवार को 39 डिग्री दर्ज किया गया अधिकतम तपमान

शहर में शुक्रवार को हालांकि अधिकतम तापमान में वृद्धि नहीं हुई, लेकिन तेज धूप ने लोगों को बेहाल किया। अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 41 और रविवार को 42 डिग्री पहुंचने की संभावना है। न्यूनतम तापमान भी 26 डिग्री पहुंचने की संभावना है। बढ़ती गर्मी के कारण अभिभावकों और शिक्षकों ने प्रशासन से स्कूल के समय में परिवर्तन की मांग कर दी है।

ये भी पढ़ें : 
बाराबंकी में बड़ी कार्रवाई: एचएम ग्रीन सिटी का संचालक बाबा पठान गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

 

 

 

 

 

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज