कोरोना काल के दो साल के बाद अब चढ़ने लगे हैं घरों के दाम: आर्थिक समीक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। घरों के दाम कोरोना काल के दो साल के दौरान ‘मंदा’ रहने के बाद अब फिर चढ़ने शुरू हुए हैं। मांग बढ़ने से खाली पड़े घरों की संख्या भी कम हो रही है। मंगलवार को संसद में पेश आर्थिक समीक्षा में यह जानकारी दी गई। समीक्षा में कई निर्माण सामग्रियों पर आयात शुल्क कम किए जाने से आवासीय संपत्तियों के दाम कम होने की उम्मीद जताई गई है। 

ये भी पढे़ं- राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण का लक्ष्य पूरा: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 

समीक्षा के अनुसार, इस वित्त वर्ष में आवास ऋण पर बढ़ती ब्याज दरों और संपत्ति की कीमतों में वृद्धि जैसी बाधाओं के बावजूद घरों की बिक्री बढ़ी है। इससे देश के संपत्ति बाजार में सुधार आया है। समीक्षा में कहा गया है कि आवास ऋण की मांग बढ़ने की वजह से ‘दबी मांग’ का निकलना है। समीक्षा में कहा गया कि वैश्विक आपूर्ति को प्रभावित करने वाले रूस-यूक्रेन युद्ध से निर्माण लागत बढ़ने के चलते घरों के दाम चढ़े थे।

ये भी पढे़ं- भारत के विमानन क्षेत्र में 'काफी क्षमता', हवाई यात्रा में फिर आई तेजी: आर्थिक समीक्षा

 

संबंधित समाचार