अयोध्या के परमेन्द्र सिंह बने भारतीय महिला हैंडबॉल टीम के मैनेजर

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

अयोध्या, अमृत विचार। जॉर्डन में आयोजित होने वाली एशियाई महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने वाली भारतीय महिला हैंडबॉल टीम का मैनेजर अयोध्या निवासी मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज के खेल शिक्षक परमेन्द्र सिंह को नियुक्त किया गया है। हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के अध्यक्ष जगन मोहन राव ने यह जानकारी निदेशक माध्यमिक शिक्षा उत्तर प्रदेश को पत्र के माध्यम से दी है। 

जॉर्डन में एशियाई महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप पांच से 12 फरवरी तक आयोजित हो रही है। मैथोडिस्ट के खेल शिक्षक परमेंद्र सिंह इससे पूर्व सैफ गेम्स की हैंडबॉल स्पर्धा में रजत पदक विजेता भारतीय टीम के प्रशिक्षक के दायित्व का भी निर्वहन कर चुके हैं। साउथ एशियन महिला हैंडबॉल व आठवीं यूथ एशियाई महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप में बतौर रेफरी देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के अनुसार भारतीय टीम चार फरवरी को नई दिल्ली से जॉर्डन के लिए रवाना होगी। भारतीय महिला हैंडबॉल टीम का मैनेजर नियुक्त होने पर परमेंद्र सिंह ने खुशी जताते हुए इसे अयोध्या के लिए खेल क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि भारत की टीम एशियाई चैंपियनशिप में पदक हासिल कर कीर्तिमान स्थापित करेगी। 

उन्होंने इसके लिए हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के कार्यकारी निदेशक डॉ. आनंदेश्वर पांडे का विशेष तौर पर आभार जताया। अयोध्या जनपद के खेल शिक्षक को भारतीय टीम का मैनेजर नियुक्त किए जाने पर खेल संघों, खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।

यह भी पढ़ें:-अखिलेश के बयान का शिवपाल ने किया समर्थन, बोले- जाति धर्म में बांट कर चुनावी लाभ लेना चाहती है BJP

संबंधित समाचार