Hamirpur में भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत बोलें- सरकार कृषि को कमजोर कर देश बेचने का काम कर रहीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत पहुंचें हमीरपुर।

हमीरपुर पहुंच भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार कृषि को कमजोर कर देश बेचने का काम कर रहीं। अन्ना प्रथा रोकने में सरकार पूरी तरह फेल।

हमीरपुर, अमृत विचार। बुंदेलखंड व विदर्भ के किसानों की हालत दयनीय है। किसान मजदूर बनने को मजबूर हैं। अन्ना प्रथा रोकने में सरकार पूरी तरह फेल है। सरकार कृषि को कमजोर कर देश बेचने का काम कर रही है। यह बात भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश सिंह टिकैत ने सरीला क्षेत्र के पवई गांव में कही। वह यूनियन के जिलाध्यक्ष के अस्वस्थ होने पर  मिलने आए थे। 

मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश सिंह टिकैत यूनियन के जिला अध्यक्ष निरंजन सिंह राजपूत का स्वास्थ्य खराब होने पर उनसे मिलने क्षेत्र के पवई गांव आए थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि उत्तरप्रदेश व मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड तथा महाराष्ट्र के विदर्भ के किसानों की हालत बहुत ही दयनीय है। किसानों को उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है।

भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार कृषि को कमजोर कर देश बेचने पर तुली है। अन्ना प्रथा पर रोकने में सरकार पूरी तरह विफल है। गौशालाओं में पुख्ता प्रबंध नहीं है। बड़े-बड़े काऊ सेंटर बनाने की जरूरत है। सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा हाल ही में रामचरितमानस पर दिए गए बयान की तीखी निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि यह उनकी अपनी सोच है। बिना पढ़े किसी धार्मिक ग्रंथ पर टिप्पणी करना उचित नहीं है।

इसके बाद वह गांव में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट परिसर में पहुंचे वहां उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया, तथा स्वामी ब्रह्मानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर सपा नेता चंद्रवती सहित यूनियन के पदाधिकारी व भारी तादाद में क्षेत्रीय किसान मौजूद रहे। सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध किए गए थे।

संबंधित समाचार