बहराइच: रुपईडीहा कस्बे में बिना लाइसेंस संचालित होता मिला मेडिकल स्टोर सीज
रूपईडीहा, बहराइच, अमृत विचार। नेपाल सीमा से सटे रुपईडीहा कस्बे में स्थित एक मेडिकल स्टोर पर मंगलवार देर रात ड्रग इंस्पेक्टर ने एसएसबी और पुलिस टीम के साथ छापा मारा। जांच के दौरान मेडिकल स्टोर बिना लाइसेंस के संचालित होता मिला। मेडिकल स्टोर को सीज कर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
नेपाल सीमा से सटे रुपईडीहा कस्बे में बिना लाइसेंस के दवाओं के व्यापार की सूचना मिलने के बाद मंगलवार रात 9:15 बजे के आसपास ड्रग इंस्पेक्टर राजू प्रसाद ने ड्रग इंस्पेक्टर बलरामपुर और एसएसबी तथा पुलिस टीम के साथ राधेश्याम वर्मा मेडिकल स्टोर पर छापा मारा।
ड्रग इंस्पेक्टर राजू ने बताया कि जांच के दौरान मेडिकल स्टोर संचालन का लाइसेंस नहीं मिला। मेडिकल स्टोर पर 61 कम्पनियों की दवाई मिली है। मेडिकल स्टोर को सील कर दुकान संचालक से पूछताछ की जा रही है। देर रात औषधि विभाग की छापेमारी से रुपईडीहा कस्बे के अन्य दवा विक्रेताओं में अफरा तफरी की स्थिति रही।
यह भी पढ़ें:-कानपुर: जीटी रोड पर रोडवेज बस व ट्रक में हुई टक्कर, चालक व परिचालक समेत आधा दर्जन यात्री घायल
