Fatehpur News : पुलिस ने नकली धूप बत्ती बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, एक आरोपी को गिरफ्तार कर माल किया बरामद
Fatehpur News फतेहपुर में पुलिस ने नकली धूप बत्ती बनाने की फैक्ट्री पकड़ी।
Fatehpur News फतेहपुर की राधा नगर पुलिस ने नकली धूप बत्ती बनाने वाली के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिवस ने आरोपी के पास से डेनिम डीलक्स व गुलाब डीलक्स धूपबत्ती के 40 डिब्बे व भारी मात्रा में बनाने की सामग्री बरामद की।
फतेहपुर, अमृत विचार। Fatehpur News राधा नगर पुलिस ने केवई गांव में छापामार कर विभिन्न ब्रांड़ो की नकली धूपबत्ती बनाने की फैक्ट्री का खुलासा किया। कार्यवाही के दौरान मौके पर 40 डिब्बे नकली धूपबत्ती व भारी मात्रा में बनाने की सामग्री बरामद कर ली। पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
थाना राधा नगर पुलिस ने आलवेज डिटेक्टिव सर्विसेंज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के अधिकारियों की सूचना पर उनके द्वारा बताये गए घटना स्थल केवई गांव में अभियुक्त के घर पर छापेमारी की गई। जहां से अनंत इंड्रस्टीज भोपाल के नकली प्रोड्रक्ट डेनिम धूपबत्ती व गुलाब डीलक्स धूपबत्ती के कुल चालिस डिब्बे तैयार शुदा माल एवं छह किलो 230 ग्राम खुश्बूदार व्हाइटआयल को बरामद किया।
इसके अलावा 1631 रैपर एवं 13 किलो धूपबत्ती कच्चामाल आदि बरामद किया गया। उपनिरीक्षक बृजेश कुमार यादव ने बताया कि आलवेज डिटेक्टिव सर्विसेंज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के अधिकारियों की सूचना पर उनके द्वारा बताये गए स्थान पर दिबश दी गई। अभियुक्त राजेंद्र कुमार मिश्रा पुत्र राम कुमार मिश्रा निवासी केवई को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके विरूद्ध कापीराइट का अभियोग पंजीकृत करके न्यायालय भेजा गया।
