बरेली: लगातार हो रही बिजली कटौती पर ऊर्जा मंत्री ने जताई नाराजगी
बरेली, अमृत विचार। लगातार हो रही बिजली कटौती की जानकारी होने के बाद ऊर्जा मंत्री ने समीक्षा बैठक में कड़ी नाराजगाी जताते हुए जल्द ही बिजली वयव्स्था में अधिकारियों को सुधार करने के निर्देश दिए हैं। ऊर्जा मंत्री ने साफ निर्देश दिए हैं कि अगर कहीं भी ट्रांसफार्मर फुंकने की शिकायत मिलती है तो उसे …
बरेली, अमृत विचार। लगातार हो रही बिजली कटौती की जानकारी होने के बाद ऊर्जा मंत्री ने समीक्षा बैठक में कड़ी नाराजगाी जताते हुए जल्द ही बिजली वयव्स्था में अधिकारियों को सुधार करने के निर्देश दिए हैं। ऊर्जा मंत्री ने साफ निर्देश दिए हैं कि अगर कहीं भी ट्रांसफार्मर फुंकने की शिकायत मिलती है तो उसे तत्काल बदलवाकर बिजली आपूर्ति सुचारू कराएं। इसके साथ ही उन्होंने बिजली विभाग के टोल फ्री नंबर पर आने वाली शिकायतों को तत्काल निस्तारण करने को कहा है।
शुक्रवार को ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बरेली मंडल के जनप्रतिनिधियों और बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि सरकार सभी गांवों को 24 घंटे आपूर्ति की सुविधा का महाभियान चला रही है। इसके लिए सांसदों व विधायकों व अन्य जनप्रतिनिधियों को भी आगे आना होगा। बारिश के चलते ट्रांसफार्मरों के जलने की शिकायतें बढ़ी हैं। इससे आपूर्ति संबंधी समस्याएं भी बढ़ी हैं। इसे अधिकारी तत्काल ठीक कराए।
लगातार हो रही बिजली कटौती पर भी नाराजगी जताते हुए कहा कि किसी भी हाल में बिना वजह के बिजली कटौती स्वीकार नहीं की जाएगी। बरेली मंडल में सौभाग्य के तहत जो भी इंफ्रास्ट्रक्चर विकास का काम लंबित है उसे 31 दिसंबर तक सौभाग्य-3 में अवश्य पूरा करवा लिया जाए। शाहजहांपुर व बदायूं में सौभाग्य के कार्य में अनियमितता की शिकायतों पर प्रबंध निदेशक को मंत्री ने जांच के बाद कार्रवाई के आदेश दिए हैं। वीडियो कांफ्रेंसिंग में बदायूं, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर के सांसद, मंत्री और विधायकों के साथ जूनियर इंजीनियर स्तर तक के सभी अधिकारी शामिल रहे।
सोशल मीडिया पर भी शिकायते सुनेंगे अधिकारी
समीक्षा बैठक के दौरान ऊर्जा मंत्री ने कहा कि सभी अधिकारी सोशल मीडिया के माध्यम से शिकायतों को सुनें, 1912 की शिकायतों और टेलीफोन पर आने वाली शिकायतों को भी तेजी से निस्तारित करें। इसके साथ ही जनप्रतिनिधियों के सुझावों व समस्याओं का एक सप्ताह में निस्तारण करने के निर्देश भी दिए हैं।
