बरेली: छात्रों को दो प्रश्नपत्रों में सुधार परीक्षा फॉर्म भरने की अनुमति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीकॉम कम्प्यूटर और बीएससी बॉयोटेक्नोलॉजी के छात्रों को मिलेगा फायदा

बरेली, अमृत विचार। बीकॉम कम्प्यूटर और बीएससी बॉयोटेक्नोलॉजी के अधिक संख्या में छात्र दो प्रश्नपत्रों में फेल हो गए। साल बर्बाद होने के डर से छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से संपर्क कर दो विषयों में सुधार परीक्षा के फार्म भरने की अनुमति मांगी। छात्रों के हित को देखते हुए कुलपति प्रो. केपी सिंह के आदेश पर बुधवार को परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार ने दो ग्रुप/प्रश्नपत्रों में सुधार परीक्षा फार्म भरने की अनुमति दे दी है।

परीक्षा नियंत्रक ने सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों को पत्र लिखा है कि बीकॉम कम्प्यूटर और बीएससी बॉयोटेक्नोलॉजी में महाविद्यालयों के अनुरोध पर विचार के बाद कुलपति ने आदेश दिया है कि दोनों पाठ्यक्रमों में दो ग्रुप/दो प्रश्नपत्रों में परीक्षा सुधार फार्म भरने की अनुमति सिर्फ सत्र 2021-22 के लिए ही दी जाएगी। इसके बाद फिर से सिर्फ एक विषय में ही फार्म भरने की अनुमति होगी। उन्होंने सभी को छात्रों को इस बारे में जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। विश्वविद्यालय ने सुधार परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी निर्धारित की थी। छात्रों को 1 फरवरी तक भरे हुए फार्म महाविद्यालय में जमा करने थे। ऐसे में आवेदन की तिथि भी बढ़ाई जा सकती है।

ये भी पढ़ें- बरेली: दरबार-ए-खास होटल के तीन खाद्य पदार्थों के नमूने जांच में फेल, नोटिस जारी

संबंधित समाचार