BJP के अहंकार का जल्द होगा अंत! अखिलेश यादव को नहीं मिली मुरादाबाद में विमान लैंडिंग की अनुमति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के लिए गुरुवार को मुरादाबाद में विमान लैंडिंग करने की अनुमति नहीं मिली। समाजवादी पार्टी की ओर से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई है। 

सपा ने इसे बेहद निंदनीय और अलोकतांत्रिक बताया है। सपा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत दिनांक 4 फरवरी 2023 को मा. राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी को मुरादाबाद में एक समारोह में सम्मिलित होना था लेकिन योगी सरकार प्लेन को लैंड होने की अनुमति नहीं दे रही है। यह बेहद निंदनीय कृत्य है। भाजपा के अहंकार का जल्द होगा अंत!

वहीं जिला अधिकारी (मुरादाबाद) शैलेंद्र कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि हवाई पट्टी पर कार्य चल रहा है। इसलिए सुरक्षा कारणों के चलते विमान उतारने की अनुमति नहीं दी गई।  इसकी जानकारी पार्टी के पदाधिकारियों को दी गई है। वहीं अब वह बरेली से सड़क मार्ग से वैवाहिक आयोजन में शामिल होने आएंगे।

समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष डीपी यादव का कहना है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आयोजन में जरूर शामिल होंगे। वह बरेली होकर दिल्ली रोड स्थित एक होटल में वैवाहिक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके लिए पार्टी पदाधिकारी भी व्यवस्था में लगे हैं। प्रशासन के अनुमति न देने को उन्होंने राजनीति से प्रेरित बताया।

ये भी पढ़ें :  मुरादाबाद : स्वामी प्रसाद मौर्य को गिरफ्तार करके जेल भेजे सरकार, परिवार सहित धरने पर बैठे भाजपा नेता ने की मांग

संबंधित समाचार