मेरठ: डकैती मामले में थाना प्रभारी और दरोगा निलंबित, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Published By Moazzam Beg
On

मेरठ, अमृत विचार। भाजपा एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज के गांव में सतीश चंद त्यागी के घर में हुई डकैती का खुलासा ना होने पर गुरुवार को एसएसपी ने थाना प्रभारी व हल्के के दरोगा को निलंबित कर दिया। इस कार्रवाई के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। 

ये भी पढे़ं- मेरठ: नलकूप के हौज में मिला व्यक्ति का शव, इलाके में मचा हड़कंप

इकड़ी गांव में सोमवार देर रात आधा दर्जन बदमाशों ने सतीश चंद त्यागी के परिवार को बंधक बनाकर लाखों रुपए की लूट को अंजाम दिया था। यह गांव भाजपा एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज का गांव है, जिसको लेकर एसएसपी रोहित सिंह सजवाण व आईजी गांव पहुंचे थे और पीड़ितों से घटना की जानकारी ली थी। 

उन्होंने, थाना प्रभारी को जल्द घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए थे। तीन दिन बीत जाने के बाद भी डकैती की घटना का खुलासा नहीं हो सका। जिस, पर नाराज एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने गुरुवार को थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह व दरोगा विजयपाल सोलंकी को निलंबित कर दिया।

ये भी पढे़ं- मेरठ: ठेकेदार और बेटे को बंधक बनाकर दिनदहाड़े लूटपाट, जांच में जुटी पुलिस

 

 

 

संबंधित समाचार