नैनीतालः निकाय चुनाव में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी आप: हेम आर्य 

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। आगामी निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर गुरुवार को राज्य अतिथि गृह में आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह रावत व प्रदेश संगठन सचिव हेम आर्य के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की गई। इस दौरान पार्टी के नेतृत्व द्वारा नई कार्यकारिणी घोषित किए जाने से नाराज कुछ पुराने कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई तथा बैठक के बीच धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया। 

प्रदेश उपाध्यक्ष ने धरना कर रहे कार्यकर्ताओं को चेताया कि पार्टी विरोधी गतिविधियों पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है। प्रदेश उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह ने बताया कि आम आदमी पार्टी का दायरा बढ़ रहा है। जिस कारण कार्यकर्ताओं में भी बड़े पद की लालसा बढ़ रही है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आधार पर जिले और नगर कार्यकारिणी घोषित की जा रही है। जिससे कुछ कार्यकर्ता नाराज है। कहा कि कार्यकर्ताओं की रिपोर्ट तैयार कर शीर्ष नेतृत्व को भेजी जाएगी। पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त कार्यकर्ताओं के विरुद्ध कार्रवाई भी की जाएगी।

प्रदेश संगठन सचिव हेम आर्य ने कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव को लेकर जमीनी स्तर पर तैयारियों में जुट जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस बार आप पार्टी के सिंबल पर वार्ड और पंचायती स्तर पर भी चुनाव लड़ाएगी। केजरीवाल नीति से आमजन बेहद प्रभावित हैं। उनकी नीतियों को जनता के बीच पहुंचाया जाएगा। साथ ही आगामी निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी बेहतर प्रदर्शन कर जनता का प्रतिनिधित्व करेगी। इस दौरान प्रदेश संगठन सचिव समित टिक्कू,जिला अध्यक्ष राजीव लोचन, माया दुबे, नगर अध्यक्ष भुवन आर्य, शुभम कुमार, गोविंद रावत, दीपक आर्य आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संबंधित समाचार