काशीपुरः ट्रांसपोर्टर पर दबंगों ने किया लाठी-डंडों से हमला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। कार सवार कुछ लोगों ने एक ट्रांसपोर्टर को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। मारपीट की घटना ट्रांसपोर्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस ने एक नामजद सहित छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ग्राम बसई निवासी लक्की कुमार ने कुंडा थाने में दी तहरीर में बताया कि हरियावाला चौक पर उसका ट्रांसपोर्ट है। 30 जनवरी को ट्रांसपोर्ट पर काम करने वाले ग्राम बसई निवासी बंटी सिंह की गाड़ी को लेकर जसपुर निवासी राज काल्हो उर्फ हैप्पी से बात हुई। 

कुछ समय बाद हैप्पी काल्हो नाम के व्यक्ति का बंटी पर फोन आया और बोला कि तू मेरे चाचा को क्यों फोन कर रहा है और गाली-गलौज करने लगा। कुछ समय बाद हैप्पी काल्हो स्कार्पियों में पांच अन्य साथियों के साथ आया और गाली गलौच कर मारपीट शुरू कर दी। 

वह जान बचाने के लिए पड़ोस में कार्तिक के घर भागा तो आरोपी भी पीछे से आ गये और लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। घटना में वह गंभीर से घायल हो गया। कार्तिक की मां के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर पर आरोपी सहित छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार