नैनीताल के अलग- अलग क्षेत्र में हुए हादसे, दोनों रेफर 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल,अमृत विचार। तल्लीताल क्षेत्र में छत में काम कर रहा मजदूर अनियंत्रित होकर नीचे फर्स में गिरकर घायल हो गया। सिर में चोट लगने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से उसको हल्द्वानी रेफर कर दिया है। 

जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय मधु तल्लीताल जेल में बन रहे स्टाफ क्वाटर की छत में काम कर रहा था। इस दौरान वह अनियंत्रित होकर फर्स में गिर गया। फर्स में गिरने से युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। 

आनन फानन में अन्य मजदूर घायल को लेकर बीडी पांडे अस्पताल पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उसको रेफर कर दिया है। अस्पताल में तैनात डॉ. हिमांशु ने बताया कि युवक के सिर में चोट थी । जिसमें आठ टांके लगाए गए हैं। सिटी स्कैन के लिए युवक को हल्द्वानी रेफर कर दिया है। 

उधर, मल्लीताल से तल्लीताल की ओर आ रहा एक युवक अनियंत्रित होकर अपर मॉलरोड से लोअर मॉलरोड में गिर गया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक को रेफर कर दिया। 

जानकारी के अनुसार भूमियाधार निवासी कमल (35) मल्लीताल से तल्लीताल को आ रहा था। तभी पर्यटन कार्यालय के समीप वह अनियंत्रित होकर अपर मॉलरोड से लोअर मॉलरोड में गिरकर घायल हो गया। 

राहगीरों ने घायल को बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद युवक को हल्द्वानी रेफर कर दिया। डॉ. हिमांशु ने बताया कि युवक के सिर में चोट है। आठ टांके लगाकर सिटी के लिए युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। 

संबंधित समाचार