बरेली: मनरेगा कार्यों का निरीक्षण, गोशाला में देखीं व्यवस्थाएं
बरेली, अमृत विचार। मझगवां विकास खंड की ग्राम पंचायत बेहटा जुनू और नूरपुर पहुंचे डीसी मनरेगा गंगाराम वर्मा ने मनरेगा से कराए जा रहे कार्यों की हकीकत परखी। उन्होंने गांव खनगवा श्याम में स्थित गोशाला का निरीक्षण किया।
गोशाला के प्रवेश द्वारा के पास मिट्टी खोदकर खाली छोड़ा गया गड्ढा देखकर डीसी मनरेगा ने नाराजगी जताई और ग्राम प्रधान को इसे भरवाने के निर्देश दिए। नूरपुर गांव में मनरेगा से सड़क की चौड़ाई और लंबाई देख आंवला तक बाइपास रोड बनाए जाने का प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को देने की बात कही। जलकुम्भी से जैविक खाद तैयार करने की तकनीक का भी स्थलीय सत्यापन किया गया।
विश्व वेटलैंड दिवस पर बेहटा खुर्द गांव में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों को जलीय जीवों और दलदलीय भूमि के संरक्षण से प्रकृति का चक्र कैसे मजबूत होता है, इस संबंध में विस्तार से बताया। कहा कि बारिश का पानी एकत्र करना बहुत जरूरी है। जहां पर भी दलदलीय भूमि है, उसका संरक्षण किया जाना है। दलदलीय भूमि में कछुआ सहित अन्य कई जलीय जीव रहते हैं, जो प्रकृति को संतुलित करते हैं।
ये भी पढ़ें- बरेली: प्लॉट पर कब्जे की कोशिश, मांगी 20 लाख की रंगदारी
