आज का राशिफल। 03 फरवरी, 2023

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष

आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। किसी व्यक्ति के उकसावे में न आएं। विदेश जाने के इच्छुक लोगों को अवसर मिल सकते हैं। फोन पर आपको शुभ सूचना मिल सकती है। छात्र पढ़ाई को लेकर काफी सतर्क रहेंगे।

वृष

आज अनावश्यक खर्चों को नियंत्रित रखें। प्रशासन के लोगों को तनाव का सामना करना पड़ सकता है। कानून की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। धार्मिक कार्यक्रम की योजना बनाएंगे। इससे मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन

आज दिनचर्या काफी अनुशासित रहने वाली है। आपका पूरा ध्यान करियर को आगे बढ़ाने को लेकर रहेगा। आर्थिक स्थिति बहुत ही अच्छी रहेगी। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे। अपने कार्य को बेहतर बनाने का प्रयास करें।

कर्क

आज कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। काम करते समय लापरवाही न करें। नए व्यवसाय पर धन खर्च करना उचित नहीं है। अनावश्यक यात्रा का जोखिम न लें। मन में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

सिंह

आज आपको पुराने अनुभवों का पर्याप्त लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र का वातावरण अनुकूल रहेगा। कुछ अच्छा समाचार मिल सकता है। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। संगीत और साहित्य से जुड़े लोगों को ख्याति प्राप्त हो सकती है।

कन्या

आज फाइनेंस से जुड़ी हुई गतिविधियों से धन लाभ होगा। पिता की सलाह से काफी लाभ प्राप्त होगा। लोग आपके विचारों से सहमत होंगे। अपने विवेक का पालन करें। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा।

तुला

आज का दिन आपकी सोच के बिल्कुल विपरीत होगा। दूसरों पर नियंत्रण करने की प्रवृत्ति से आपको बचना चाहिए। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ ईगो की समस्या हो सकती है। टैक्स और इंश्योरेंस के मामलों को लेकर थोड़े सक्रिय रहें।

वृश्चिक

आज अपनी योग्यता पर संदेह न करें। उधार धन देने से बचना चाहिए। ऑनलाइन कारोबार में नुकसान हो सकता है। अपने विचारों को सबसे शेयर न करें। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

धनु

आज ऑफिस में अधिकारी आपके ऊपर काफी निर्भर रहेंगे। योजना के अनुसार कार्य पूरे हो जाएंगे। व्यवसाय में काफी अच्छा काम करेंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। विवाह को लेकर चर्चा हो सकती है।

मकर

आज जल्दबाज़ी में कोई काम न करें वरना आपको दोबारा वही काम दोहराना पड़ सकता है। घर का माहौल अच्छा रहेगा। व्यस्तता के कारण थोड़ी थकान हो सकती है। अपने विचारों से लोगों को लाभान्वित करने का प्रयास करेंगे।

कुंभ

आज व्यापार में बड़े लाभ का योग बन सकता है। सरकारी तंत्र के माध्यम से रुके काम बन सकते हैं। भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। मन में ज़िम्मेदारी का भाव रहेगा। विद्वानों के साथ संगत होगी। किसी के ऊपर भी सहज विश्वास न करें।

मीन

आज सेहत को लेकर थोड़े लापरवाह हो सकते हैं। अपनी वाहवाही में यह ध्यान रखें की कोई आपका अपमान न करे। परिवार में लोगों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। वाणी और व्यवहार में संतुलन बनाकर रखें। बच्चों के भविष्य की चिंता हो सकती है।