हल्द्वानी: बैंक से कर्ज लेकर लगाया करोड़ों का चूना
हल्द्वानी, अमृत विचार। जिसने बैंक से कर्ज लिया, उसी ने बैंक को चूना लगा दिया। आरोपी ने राज्य सहकारी बैंक में बंधक 15 करोड़ की संपत्ति को बेच डाली। मुख्य शाखा प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक की मुख्य शाखा के प्रबंधक मनोज कुमार राणा ने बताया कि गोल्ज्यू इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के मालिक धनंजय गिरी निवासी सुभाष नगर ने बैंक से 28 दिसंबर 2015 को पांच करोड़ रुपये, 30 सितंबर 2016 को 10 करोड़ रुपये का ऋण लिया था और ऋण के बदले संपत्ति बंधक रखी।
वर्ष 2020-21 में ऋणदाता का खाता एनपीए हो गया। बैंक अधिकारी नीलामी के लिए पहुंचे तो पता चला कि संपत्ति बिक चुकी है और ऋणदाता ने कॉम्पलेक्स बनकर 32 दुकानें बनाकर बेच भी दी थी। पुलिस ने आरोपी धनंजय के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है।
