कौन हैं Bollywood की मेहंदी क्वीन Veena Nagda? कियारा के हाथों में लगाएंगी सिद्धार्थ के नाम की मेहंदी!

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वीना नागदा बॉलीवुड गलियारों का जाना माना नाम हैं

नई दिल्ली। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी बहुत जल्द सात फेरे लेने वाले हैं। दोनों 6 फरवरी को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी करेंगे। ऐसे में दुल्हन के हाथों में सिद्धार्थ के नाम मेहंदी कौन लाएगा? कियारा आडवाणी के हाथों में मेहंदी कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड की मेहंदी क्वीन कही जाने वाली वीना नागदा लगाने वाली हैं।

https://www.instagram.com/p/CbGCn4PP3Xt/?hl=en

वीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि वो राजस्थान के लिए रवाना हो रही हैं। वीना नागदा बॉलीवुड गलियारों का जाना माना नाम हैं। वीना कैटरीना कैफ, दीपिका पादुकोण, सोनम कपूर, करीना कपूर से लेकर आलिया भट्ट, अनन्या पांडे को तक मेहंदी लगा चुकी हैं। 

https://www.instagram.com/p/CbGCgcuPonw/?hl=en

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस पैलेस में शादी करने के लिए हर दिन का किराया 1 से 2 करोड़ रुपए के करीब है। इसके साथ ही मेहमानों को लाने ले जाने के लिए मर्सिडीज-बेंज, जगुआर और BMW सहित लगभग 70 कारों की व्यवस्था की गई है। जैसलमेर में शादी के बाद मुंबई में दोनों का ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन होगा।

ये भी पढें :  Sidharth Kiara Wedding : जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में सात फेरे लेंगे सिद्धार्थ-कियारा, जोरों पर शादी की तैयारी

 

संबंधित समाचार