Viral Video: सांप ने छत से लगाई लंबी छलांग, वीडियो देख लोग हैरान, बोले- इच्छाधारी नागिन होगी
Viral Video: वाइल्ड लाइफ से जुड़े कई वीडियोज सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होते रहते हैं। इसमें सांपों के वीडियो खूब देखे जाते हैं। सांप का नाम सुनते ही लोगों के रौंगटे खड़े हो जाते हैं। कुछ सांप इतने जहरीले होते हैं कि उनका काटा पानी तक नहीं मांगता है। दुनिया भर में सांप की हजारों प्रजातियां मौजूद हैं। इनके समय-समय पर कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आते रहते हैं।
ऐसे में इस बीच एक हैरान कर देने वाला सांप का वीडियो सामने आया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड भी कर रहा है जिसमें सांप को काफी ऊंचाई से छलांग मारते हुए दिखाया गया है। सांप का कारनामा देखकर एक पल के लिए तो ऐसा लगता है मानो कोई बंदर या बिल्ली छलांग मार रहे हैं। इस वीडियो को देखकर आप भी हैरान रह जायेंगे।
Incredible 🤫 pic.twitter.com/xbHi3w21nU
— Supriya Sahu IAS (@supriyasahuias) January 31, 2023
आईएएस अधिकारी ने शेयर किया वीडियो
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सांप के इस वीडियो को ट्विटर पर आईएएस ऑफिसर सुप्रिया साहू ने शेयर किया है और इसके साथ ही एक कैप्शन भी दिया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि, ‘अविश्वसनीय’। वहीं हजारों यूजर्स ने इस वीडियो को लाइक भी किया है। वायरल हो रहे इस वीडियो में आपने कि एक सांप काफी ऊंचाई से छलांग लगा रहा है, जिसे देख लोगों के बहुत मजेदार रिएक्शन भी आ रहे हैं। वीडियो देखकर यूजर्स हैरान है और कमेंट बॉक्स पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि, "इच्छाधारी नागिन लग रही है।"
.ये भी पढ़ें- 'साइकिडेलिक दवाओं की सूक्ष्म खुराक के बारे में हमारी जानकारी अब भी सीमित'
