5.jpg)
आज का राशिफल। 04 फरवरी, 2023
मेष
आज आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना चाहिए। अपनी कार्यक्षमता पर ध्यान रखें। बुद्धि-विवेक से काम करना चाहिए। अपना व्यवहार किसी के प्रति खराब न करें। हृदय रोगियों की परेशानी बढ़ सकती है।
वृष
आज आप अपने काम से संतुष्ट रहेंगे। आपकी कोई महत्वाकांक्षा पूर्ण हो सकती है। आप अपने काम को लेकर समर्पित रहेंगे। जॉब कर रहे लोगों को उच्च पद प्राप्त होगा। धार्मिक कार्यों और गूढ़ विषयों में सक्रिय रहेंगे।
मिथुन
आज खर्चीली वृत्ति के कारण आपकी बचत पर बुरा असर पड़ेगा। कड़वे शब्दों का प्रयोग न करें। मित्रों के साथ छोटी सी बात पर झगड़ा हो सकता है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ पर्यटन की योजना बनाएंगे।
कर्क
आज समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। मनोरंजन में आप काफी समय बिताएंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद कम होंगे। रुकी हुई पेमेंट आपको वापस मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को यात्रा करनी पड़ेगी।
सिंह
आज आत्मविश्वास के कारण आप परिस्थितियों का आकलन करने में चूक कर सकते हैं। सरकारी जॉब करने वाले लोगों को परेशानी होगी। बेरोजगारों के ऊपर परिवार का दबाव बढ़ेगा। अति-सहकर्मी आपको नीचा दिखाने का प्रयास करेंगे।
कन्या
आज आप रचनात्मक कार्यों में रुचि लेंगे। कार्यक्षेत्र में आप महत्वपूर्ण मीटिंग में सम्मिलित हो सकते हैं। दांपत्य संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। धर्म-कर्म के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी।
तुला
आज कारोबार में अपेक्षा से अधिक धन लाभ मिलेगा। आय के नए स्रोत विकसित होंगे। आर्थिक स्थिति बहुत ही अच्छी रहेगी। युवा जातक अपने करियर को लेकर काफी सक्रिय रहेंगे। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा।
वृश्चिक
आज आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। नई उपलब्धियां मिलने से आप उत्साहित रहेंगे। बड़े-बुजुर्ग लोगों की सलाह आपके लिए शुभ रहेगी। घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। जीवनसाथी की सलह से उत्तम परिणाम मिलेंगे।
धनु
आज रुका हुआ धन आपको वापस मिलने में परेशानी होगी। नया काम शुरू करने में जल्दबाज़ी न करें। मन में नकारात्मक विचार उत्पन्न होंगे। काम समय पर पूरे न होने से नुकसान होगा। धर्म-कर्म में आपका विश्वास बढ़ेगा।
मकर
आज सरकारी कार्यों में आपको सफलता मिलने की संभावना है। बच्चे पढ़ाई पर ध्यान देंगे। विदेश में रहने वाले लोगों को अच्छी जॉब मिल सकती है। दांपत्य संबंधों के लिए दिन बहुत ही अच्छा है। रिश्तेदारों के माध्यमों से धन लाभ हो सकता है।
कुंभ
आज आपकी प्रतिभा की ऑफिस में प्रशंसा होगी। काम की अधिकता के बावजूद आप परिवार को समय देंगे। घर की मरम्मत की योजना बना सकते हैं। उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
मीन
आज पैतृक धन-संपदा में वृद्धि होगी। आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही अच्छी रहेगी। जॉब में आपके अधिकार बढ़ेंगे। कानूनी मामलों में आपको विजय मिलने की संभावना है। संतान की उन्नति से आपका मन प्रसन्न होगा।
Comment List